36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

रायपुर : स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम – मुख्यमंत्री साय

Must read

भिलाई वासियों को 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, नए नगर निगम कार्यालय भवन के लिए 20 करोड़ की घोषणा

रायपुर, 18 अगस्त 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन के गठन से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को लाभ मिलेगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगरीय निकाय चुनाव में जारी अटल विश्वास पत्र के सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा।

भिलाई में 241.50 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय भिलाई नगर पालिक निगम क्षेत्र के लिए 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भिलाई नगर निगम के नए कार्यालय भवन के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा की।

सुशासन और डिजिटल सेवाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार भरपूर सहयोग कर रही है। सुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राज्य में सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य की 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू हो चुके हैं और अगले छह महीनों में 5 हजार और पंचायतों को इससे जोड़ा जाएगा। 24 अप्रैल 2026 को पंचायती राज दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में यह सेवा उपलब्ध होगी।

प्रधानमंत्री की गारंटियों को पूरा किया – साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 20 महीनों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया गया है।
किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की सुविधा और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान।

महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना में भूमिहीनों को सालाना 10 हजार रुपये।
रामलला दर्शन योजना के तहत 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या यात्रा की।

7 हजार करोड़ की स्वीकृति – उपमुख्यमंत्री साव

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि सरकार गठन के बाद पिछले एक वर्ष में सभी नगरीय निकायों के लिए 7 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नगरोत्थान योजना के तहत सुनियोजित विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले 18 माह में केवल भिलाई नगर निगम को ही 470 करोड़ रुपये दिए गए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहरों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार मिला और 20 हजार से कम जनसंख्या वाले 58 शहरों को भी सम्मान प्राप्त हुआ।

लाभान्वित हुए हितग्राही

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने
पार्षद श्रीमती स्मृति डोड़के को स्वच्छता वार्ड शील्ड
प्रधानमंत्री आवास योजना के 9 हितग्राहियों को गृह प्रवेश प्रमाणपत्र
पीएम सूर्य घर योजना के 3 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र
दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर
महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता राशि के चेक
वूमेन फॉर ट्री योजना के तहत राधारानी महिला समूह को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल

इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, नगर निगम महापौर श्री नीरज पाल, विधायक श्री ललित चन्द्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article