31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन के दरबार हॉल का नाम बदलकर हुआ ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’

Must read

Janchoupal 36
रायपुर, 15 अगस्त 2025।
( छत्तीसगढ़ जनसंपर्क)

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन स्थित दरबार हॉल का नाम बदलकर ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’ किए जाने की घोषणा की। राज्यपाल ने नाम परिवर्तन के साथ ही इसका विधिवत अनावरण भी किया।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि

“छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को सम्मान देने के उद्देश्य से दरबार हॉल का नाम अबछत्तीसगढ़ मण्डपम’रखा गया है।”

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, डीजीपी श्री अरुण देव गौतम सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article