आजादी का जश्न, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार इस बार वीरता पुरस्कार यानी गैलेंट्री अवार्ड से छत्तीसगढ़ के 14 पुलिकर्मियों को उनकी बहादुरी, साहसिक कार्रवाई और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मान करेगी।
15 अगस्त 2025 | रायपुर (PIB)
Janchoupal36
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 बहादुर और उत्कृष्ट सेवाकर्मियों को गैलेंट्री मेडल (GM), प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (PSM) और मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) से सम्मानित करने की घोषणा की है।
गैलेंट्री मेडल (14 पुलिसकर्मी)
असाधारण साहस और परिचालन क्षमता के लिए 14 पुलिसकर्मी गैलेंट्री मेडल से सम्मानित होंगे। इनमें आईपीएस सुनील शर्मा (पुलिस अधीक्षक), संदीप कुमार मडिले (उप निरीक्षक) और आरक्षक मदकम पांडु, मदकम हदमा, मदकम देव, बरसे हुंगा, रोशन गुप्ता आदि शामिल हैं।
कर्तव्य-पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्वर्गीय रामुराम नाग (सहायक उप निरीक्षक), स्वर्गीय कुंजाम जोगा (आरक्षक) और स्वर्गीय वंजाम भीमा (आरक्षक) को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।
प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (1 अधिकारी)
उच्च कोटि की दीर्घकालिक सेवा के लिए राज्य के निदेशक हिमांशु गुप्ता को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (10 पुलिसकर्मी)
अनुकरणीय सेवा और निरंतर योगदान के लिए 10 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है, जिनमें पुलिस महानिरीक्षक ध्रुव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, कमांडेंट श्वेता राजमणि, पुलिस अधीक्षक रवी कुमार कुर्रे, निरीक्षक (एमआईएन) कौशल्या भट्ट, सहायक पुलिस महानिरीक्षक रोहित कुमार झा, निरीक्षक (एमआईएन) कमलेश कुमार मिश्रा, प्लाटून कमांडर दल सिंह नामदेव, कंपनी कमांडर दिलीप कुमार साहू और सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार बरुआ शामिल हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान
14 गैलेंट्री मेडल, 1 प्रेसिडेंट्स मेडल और 10 मेरिटोरियस सर्विस मेडल के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस सम्मान सूची में शानदार उपलब्धि दर्ज की है। ये सम्मान राज्य के पुलिसकर्मियों के साहस, नेतृत्व और समर्पण को सलाम करते हैं।


