23.9 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

कोरबा में SP की गाड़ी पर उल्टा तिरंगा: ध्वज संहिता का उल्लंघन, लोगों में आक्रोश

Must read

15 अगस्त की तैयारी के दौरान सरकारी वाहन पर उल्टा राष्ट्रीय ध्वज, सोशल मीडिया पर नाराज़गी, जांच और कार्रवाई की मांग तेज।

कोरबा (छत्तीसगढ़) — स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच कोरबा से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। सीडल ग्राउंड में 15 अगस्त की रिहर्सल के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) की सरकारी जीप पर राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लगा पाया गया। फोटो और वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह न केवल एक गंभीर लापरवाही है, बल्कि राष्ट्रीय गरिमा के साथ सीधा खिलवाड़ है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रशासन से सवाल किया कि क्या अधिकारी खुद

भारतीय ध्वज संहिता

से वाकिफ नहीं हैं?

ध्वज संहिता का उल्लंघन

भारत के ध्वज संहिता के अनुसार, तिरंगे में केसरिया रंग हमेशा ऊपर और हरा रंग नीचे होना चाहिए, बीच में अशोक चक्र स्पष्ट दिखना चाहिए। ध्वज को उल्टा फहराना या लगाना राष्ट्रीय अपमान की श्रेणी में आता है, जिसके लिए कानून में सज़ा का प्रावधान है।

लोगों की मांग: तुरंत जांच और कार्रवाई

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर #FlagCodeViolation जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। नागरिकों ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों को “गलती” कहकर टाला नहीं जा सकता।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article