36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्षी दलों की तैयारी, 18-19 अगस्त को बैठक संभावित

Must read

नए उप-राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज है। विपक्ष ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का उम्मीदवार के लिये इंडिया ब्लॉक के नेताओं की होगी बैठक।

नई दिल्ली/मीडिया सूत्र/JANCHOUPAL36.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, 9 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, दस्तावेज़ों की जांच 22 अगस्त और नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 25 अगस्त तय की गई है।

श्री धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) ने संयुक्त उम्मीदवार तय करने के लिए बैठकों की श्रृंखला शुरू कर दी है। गठबंधन की बैठक 18 और 19 अगस्त को हो सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सभी विपक्षी दलों से बातचीत कर उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस विषय पर मंगलवार को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और के.सी. वेणुगोपाल के बीच भी चर्चा हुई थी।

बैठक में उम्मीदवार चयन, चुनावी रणनीति और प्रचार की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article