वक्फ बोर्ड ने सभी मुतवल्लियों को जारी किए निर्देश, धार्मिक स्थलों से गूंजेगा एकता और भाईचारे का संदेश।स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिद, मदरसा और दरगाहों में तिरंगा फहराने की तैयारी पूरी।”
रायपुर, 12 अगस्त 2025 | JANCHOUPAL 36
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। बोर्ड ने राज्य के सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया है।
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के सभी मुतवल्लियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा,
“स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए एक पवित्र अवसर है, जिसे सभी वर्गों को एकजुट होकर मनाना चाहिए। धार्मिक स्थलों पर ध्वजारोहण, एकता, भाईचारे और देशभक्ति का संदेश देगा।”
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर हर मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था की जा रही है। धार्मिक स्थल समाज में एकजुटता और सद्भाव का मजबूत माध्यम हैं, और यह कदम इसी दिशा में एक सकारात्मक संदेश देगा।


