36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छत्तीसगढ़ के सांसदों से सौहार्दपूर्ण भेंट, राज्य के विकास और समसामयिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

Must read

रायपुर/नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025:(छग जनसंपर्क)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित 17, छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर आयोजित रात्रि भोज के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ राज्य और राष्ट्र के समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि “जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति और सहभागिता से राज्य के हित और ज़मीनी ज़रूरतें राष्ट्रीय फलक पर बेहतर ढंग से प्रस्तुत हो पाती हैं।”
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे व्यापक और परिवर्तनकारी कार्यों पर भी चर्चा हुई। सांसदों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति पर अपने सुझाव दिए तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से जुड़े जमीनी अनुभव भी साझा किए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सांसदों को राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश आकर्षण के प्रयास, युवाओं के लिए बढ़ते रोजगार अवसरों, किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ की नीतियां और कार्यक्रम राज्य के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।”
इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात का उद्देश्य राज्य व केंद्र के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना और छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देना रहा। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सांसदों के सुझावों और सक्रिय सहभागिता से राज्य की प्राथमिकताओं को और अधिक प्रभावी ढंग से राष्ट्रीय स्तर पर रखा जा सकेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article