31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

30 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी — बेमेतरा पुलिस की बड़ी सफलता

Must read

बेमेतरा, 26 जुलाई 2025:
बेमेतरा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के गंभीर मामले में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर सिटी कोतवाली की मदद से पकड़े गए आरोपी की गिरफ्तारी, नए आपराधिक कानून बीएनएसएस के अंतर्गत की गई है।

पुलिस चौकी संबलपुर अंतर्गत ग्राम सोनपुरी में 17 फरवरी को एक किशोरी की हत्या के मामले में नामजद आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा), पिता रज्जू राजपूत, उम्र 30 वर्ष, फरार चल रहा था। पीड़ित अजय राजपूत द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, खेत से लौटते समय उनकी पुत्री लापता हो गई थी, जो बाद में पास के ही धान के खेत में मृत अवस्था में मिली।

इस संबंध में चौकी संबलपुर, थाना नवागढ़ में मर्ग क्रमांक 09/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रारंभिक मामला दर्ज किया गया था। जांच में हत्या की पुष्टि के बाद अपराध क्रमांक 40/2025, धारा 103 (1) बीएनएस के तहत आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज हुआ। आरोपी की फरारी के बाद धारा 335 बीएनएसएस के तहत फरारी पंचनामा तैयार कर न्यायालय में चालान पेश किया गया था।

इनाम की राशि 5 हजार से बढ़ाकर 30 हजार

आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता न मिलने पर एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा ₹5,000 के इनाम की घोषणा की गई थी, जिसे बाद में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, श्री राम गोपाल गर्ग (आईपीएस) द्वारा ₹30,000 कर दिया गया।

गठित की गई विशेष टीम

आईजी श्री राम गोपाल गर्ग व एसएसपी श्री रामकृष्ण साहू के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज तिर्की, श्री विनय कुमार, निरीक्षक श्री चंद्रदेव वर्मा, उप निरीक्षक श्री अलील चंद समेत पुलिस के कई अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया था।

गिरफ्तारी में सफलता का श्रेय सतत प्रयासों को

गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रचार-प्रसार किया गया। इसी बीच आरोपी के बिलासपुर में देखे जाने की सूचना मिलने पर, संबंधित सूचनाकर्ता द्वारा बिलासपुर सिटी कोतवाली व संबलपुर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सम्मानित होंगे अधिकारी व सूचनाकर्ता

इस उल्लेखनीय सफलता के लिए सूचनाकर्ता सहित बिलासपुर पुलिस व बेमेतरा टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों को ₹30,000 की नगद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

कानून-व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता

एसएसपी श्री रामकृष्ण साहू ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि बेमेतरा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


जनचौपाल 36 विशेष रिपोर्ट

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article