📍 बेमेतरा / रायपुर | 12 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ की राजनीति में शनिवार की शाम उस वक्त हलचल मच गई जब आरंग विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर अचानक पथराव कर दिया गया। घटना बेमेतरा से रायपुर लौटते समय की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन भोईनाभांठा क्षेत्र से गुजर रहा था, वहां पहले से मौजूद अज्ञात लोगों ने उनके काफिले पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस हमले में वाहन के शीशे टूट गए, लेकिन गनीमत रही कि कोई शारीरिक चोट नहीं आई। विधायक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
🎙️ स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना सुनियोजित हो सकती है, हालांकि पुलिस इस मामले में सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।
🛡️ पुलिस का बयान:
बेमेतरा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी रामकृष्ण साहू स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
🔊 विधायक की प्रतिक्रिया:
गुरु खुशवंत साहेब ने घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।
👥 समाज में आक्रोश:
घटना के बाद सतनामी समाज में आक्रोश देखने को मिला है। कई नेताओं और संगठनों ने कड़ी निंदा करते हुए इसे एक समुदाय विशेष को डराने की कोशिश बताया है।
📌 जांच जारी:
फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है और जल्द ही इस हमले के पीछे की मंशा और साजिश का खुलासा हो सकता है।
✍️ रिपोर्ट: जनचौपाल36 न्यूज डेस्क | संपर्क: deepakpandey6127@gmail.com
आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर पथराव, बाल-बाल बचे विधायक


