23.2 C
Raipur
Thursday, July 23, 2026

गर्भवती आदिवासी छात्रा की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या रहस्य? – सुकमा जिले के चिंताकोन्टा गांव की घटना

Must read

📍सुकमा | 9 जुलाई 2025 | Janchoupal36 डेस्क
सुकमा जिले के अति संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्र कोंटा विकासखंड के ग्राम चिंताकोन्टा (ढोढरा ग्राम पंचायत) में एक 24 वर्षीय आदिवासी छात्रा पूनम राजे की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि वह 8 माह की गर्भवती थी और 6 जुलाई 2025 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। साथ ही गर्भस्थ शिशु की भी मृत्यु हो गई।
पुलिस इस घटना को आत्महत्या का मामला बता रही है, जबकि मृतका के परिजन कई पहलुओं पर संदेह जता रहे हैं।
परिवार को नहीं थी जानकारी
आज मृतका के परिजनों से मुलाकात के बाद सामने आया कि पूनम सुकमा में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कभी-कभी ही घर आती थी। उसके पास मोबाइल फोन भी था, लेकिन वह फोन पर अधिक बातचीत नहीं करती थी। न ही उसने कभी गर्भावस्था के बारे में या किसी अन्य व्यक्ति की जानकारी परिवार को दी।
बुजुर्ग माता-पिता, बड़ी बहन और दो भाइयों ने साफ शब्दों में कहा —
“हमें नहीं पता कि वह गर्भवती थी, यह बच्चा किसका था? आज लड़की और बच्चा दोनों की मौत हो गई।”
महिला आयोग ने की जांच की मांग
घटना के बाद पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है। इस मामले में महिला आयोग सदस्या दीपिका शौरी ने पुलिस से साइबर सेल के माध्यम से विस्तृत जांच की मांग की है, ताकि मोबाइल फोन से जुड़े डेटा के आधार पर सच्चाई सामने आ सके।
उन्होंने कहा —
“यह केवल आत्महत्या नहीं हो सकती, जब तक पूरी सच्चाई बाहर नहीं आती, हम शांत नहीं बैठेंगे।”
अब यह मामला गहराई से जांच के दायरे में आ गया है और पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई उजागर हो सकेगी।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article