गौधाम निर्माण और जन-सहयोग से जुड़े पहलुओं पर हुई चर्चा | Janchoupal 36 विशेष रिपोर्ट
स्थान – ग्राम पंचायत पंवरजली, विधानसभा पंडरिया, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन को प्राथमिकता दिए जाने के क्रम में, ग्राम पंचायत पंवरजली में आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दामापुर चौकी पुलिस द्वारा आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय किसानों, ग्रामीणों और ग्राम प्रमुखों की सक्रिय भागीदारी रही।
बैठक में गौ सेवा एवं संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस चौकी प्रभारी विनोद खाड़े ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि गौवंश की रक्षा समाज और संस्कृति की सेवा है। उन्होंने पशुधन को खुले में नहीं छोड़ने, उनकी उचित देखभाल और सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने की अपील की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा हाल ही में घोषित गौ-संवर्धन अभियान का हवाला देते हुए, यह भी बताया गया कि गौ-अभ्यारण्य को अब “गौधाम” के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा बेमेतरा जिले के झालम में 50 एकड़ और कवर्धा में 120 एकड़ भूमि पर गौधाम निर्माण की योजना पर कार्य प्रगति पर है।
बैठक में ग्रामीणों को गौशालाओं, चारा भंडारण, चिकित्सा सुविधा, और अन्य सहायताओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह राजपूत, सुरेश सिंह, अशोक सिंह, लाला सिंह, नरेश सिंह, संजय सिंह, रामजी, रामखेलावन साहू, मनोज सिंह, लालू साहू, रामनाथ साहू, मनोज साहू, मोहन साहू, संतोष साहू, नरेंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने उपस्थित होकर समर्थन जताया।
ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन की इस पहल की सराहना की और भविष्य में गौ सेवा के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
इस प्रकार की बैठकें गौवंश सुरक्षा व ग्रामीण सहभागिता को मजबूत करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही हैं, और राज्य में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की दिशा में कदम हैं।


