36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बेमेतरा पुलिस द्वारा जब्त वाहनों की नीलामी 9 जुलाई को

Must read

नीलामी स्थल: थाना सिटी कोतवाली परिसर, सुबह 11 बजे से शुरू

बेमेतरा, 27 जून 2025 | janchoupal36.com

बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आबकारी सहित अन्य मामलों में जब्त किए गए कुल 12 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी आगामी 9 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह नीलामी प्रातः 11:00 बजे से पुलिस थाना सिटी कोतवाली, बेमेतरा परिसर में संपन्न होगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलामी में भाग लेने के इच्छुक बोलीदाता उसी दिन सुबह 4:00 बजे से वाहनों का निरीक्षण कर सकेंगे। नीलामी में भागीदारी के लिए प्रतिभागियों को ₹2000 का पंजीयन शुल्क और ₹5000 की धरोहर राशि (नकद) जमा करना अनिवार्य होगा।

नीलामी प्रक्रिया में केवल वही व्यक्ति भाग ले सकेंगे जो 7 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय में पंजीकरण करवा लेंगे। इच्छुक प्रतिभागी थाना सिटी कोतवाली में उपस्थित होकर पंजीकरण कर सकते हैं।

नीलामी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए थाना सिटी कोतवाली, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अथवा संबंधित थानों/चौकियों के सूचना पटल पर लगाए गए चस्पा नोटिसों से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

— संवाददाता, जन चौपाल 36


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article