खुद भगवान नगर यात्रा पर निकले” — नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा
📍 बेमेतरा, 27 जून 2025_ Janchoupal36.com
बेमेतरा नगर आज आध्यात्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया, जब भगवान जगन्नाथ की 11वीं वार्षिक रथ यात्रा भव्य धूमधाम के साथ नगर भ्रमण पर निकली। यह पावन यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, मंदिर समिति अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, अरुण नंदवाना और बाबा तंबोली के मार्गदर्शन में रथ का संचालन किया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण कर भगवान जगन्नाथ का भव्य स्वागत किया।
✨ विजय सिन्हा ने मांगा नगर के विकास का आशीर्वाद
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा:
“आज संपूर्ण ब्रह्मांड के अखिल नायक भगवान जगन्नाथ स्वयं नगर भ्रमण पर निकले हैं। यह केवल एक रथ यात्रा नहीं, बल्कि ईश्वर के साक्षात दर्शन का अवसर है। हम सभी को उनके चरणों से नगर के विकास व कल्याण का आशीर्वाद प्राप्त हो।”
🚩 यात्रा का मार्ग व आयोजन
रथ यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ होकर नवीन बाजार, गौरव पथ रोड, सिंघोरी चौक, दुर्ग रोड, नगर घड़ी चौक, एसडीएम चौक, पालिका उद्यान, कवर्धा रोड, भारत माता चौक होते हुए पुनः राम मंदिर प्रांगण पहुंची। वहाँ महाप्रसाद वितरण के अंतर्गत हलवा-पूरी व चने का भोग अर्पित किया गया।
🙏 आयोजक समिति व सहयोगीगण
इस आयोजन को सफल बनाने में जगन्नाथ रथयात्रा समिति के सदस्यगण सक्रिय रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
अरुण नंदवाना, गुड्डा गुप्ता, बाबा तंबोली, मनीष चौबे, सुधीर तिवारी, महेश साहू,रितेश छाबड़ा, दिनेश सिन्हा,अमरीका निर्मलकर ,विकास तंबोली, रोशन दत्ता, रीता पाण्डेय, लक्की साहू, रवि मुलवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नगर की सड़कों पर भक्ति, श्रद्धा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन बेमेतरा नगर की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक समरसता का प्रतीक बन चुका है।


