36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल स्टार शालू डहरिया का चयन एशिया यूथ चैंपियनशिप में

Must read

एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का जलवा दिखाएगी शालू डहरिया चीन में करेगी छत्तीसगढ़ का नाम रौशन।

सीजी न्यूज:_छत्तीसगढ़ में अब सीएम की सहायता मिलने से यहां के एक होनहार खिलाड़ी को अपना प्रतिभा विश्व स्तर पर दिखाने का अवसर मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की एक बेटी चीन में खेलेगी एशिया वूमेन सॉफ्टबॉल ।छत्तीसगढ़ की बेटी शालू डहरिया चीन में होने वाली एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगी। शालू का चयन भारतीय टीम में हुआ है और वह 14 से 20 जुलाई, 2025 तक चीन के सिआन में आयोजित इस चैंपियनशिप में खेलेंगी।
शालू मध्यम परिवार की बेटी है
पामगढ़ नगर पंचायत की रहने वाली शालू मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। उन्होंने 8वीं कक्षा से साफ्टबॉल खेलना शुरू किया। कॉलेज के दूसरे वर्ष में पहुंचते-पहुंचते शालू 12 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और एक स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। 

सीएम विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर बधाई दी।
छत्तीसगढ़ की बेटी जांजगीर चांपा जिले की शालू लहरिया को अपना हुनर दिखाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच मिला है चीन में आयोजित एशिया वूमेंस सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में शालू भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल कर उन्हें बधाई दी और कलेक्टर के माध्यम से सहयोग पहुंचाई।

आर्थिक तंगी के कारण शालू ने प्रशासन से गुहार लगाई
सूत्रों से पता चला है इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 170000 रुपए की जरूरत पड़ती है। आर्थिक तंगी के कारण शालू ने शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले तुरंत संज्ञान लिया ।सीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शालू को 170000 रुपए का चेक सौंपा है ।
सहायता मिलने पर सीएम विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद
शालू लहरिया ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा अब उनका सपना साकार होगा और उन्होंने अपना बेस्ट प्ले दिखाते हुए इंडिया को गोल्ड मेडल दिलाने का प्रयास करने का भरोसा दिलाया। ज्ञातव्य है यह कंपटीशन 14 से 21 जुलाई तक चीन के सिआन शहर में होगा।

शालू की खेल उपलब्धियाँ:
राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व: शालू ने 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है।
गोल्ड मेडल:उन्हें एक गोल्ड मेडल भी मिल चुका है।
एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप: वह चीन में होने वाली एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगी।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article