केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा स्पीकर डॉ रमन सिंह,उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
रायपुर/छत्तीसगढ़:_कार्यक्रम की मुख्य बातें
नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) का शिलान्यास
अमित शाह ने एनएफएसयू और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के परिसर का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के निर्माण से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत को आधुनिक न्याय प्रणाली और अपराध जांच में सशक्त आधार मिलेगा।
आई हब का उद्घाटन
गुजरात मॉडल के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में उन्होंने आई हब का भी उद्घाटन किया।गृहमंत्री ने कहा जबसे छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार आई है उसके बाद बहुत सी इंडस्ट्री छत्तीसगढ़ में आ रही है।5 लाख करोड़ से अधिक का ओ एम यू साइन किया गया परंतु में स्पष्टता से छत्तीसगढ़ के युवाओं को कहने आया हूं जब तक युवा स्वयं आद्योगिक साहसिक नहीं बनेंगे प्रदेश में कोई इन्वेस्टमेंट पर औद्योगिक क्रांति नहीं आएगी। कोई बाहर से आकर इंडस्ट्री डालेगा रोजगार बढ़ेगी रेवेन्यू भी बढ़ेगी साथ ही संभावनाएं भी बढ़ेगी ।इसके लिए छत्तीसगढ़ का युवा खुद एमएसएमई उद्योगपति बन कर अपना स्टार्टअप तैयार करें,प्रदेश की विकास के लिए उद्योग साहसिकता की संस्कृति खड़ी करें। उन्होंने युवाओं से उद्यमी के क्षेत्र में आगे आने कहा।
डीजीपी और एडीजीपी के साथ बैठक
श्री शाह ने छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के डीजीपी और एडीजीपी के साथ सुरक्षा संबंधित बैठक की। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों और साझा रणनीतियों पर चर्चा हुई।
नक्सल ऑपरेशनों की समीक्षा
शाम को गृह मंत्री ने नक्सल ऑपरेशनों पर विशेष समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और केंद्रीय बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
नक्सलवाद के खात्मे को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि नक्सल ऑपरेशन यानी जो नक्सलियों के खिलाफ लगातार प्रशासन और सुरक्षा बलों द्वारा एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है इस बार बारिश में भी जारी रहेगा और बरसात में भी नक्सलियों को चैन से हम सोने नहीं देंगे 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करके ही दम लेंगे।
अबूझमाड़ का दौरा
कल अमित शाह नारायणपुर जाएंगे, जहां वे अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे और बीएसएफ के जवानों के साथ भी बातचीत करेंगे.
गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा छत्तीसगढ़ की सुरक्षा रणनीति और नक्सल विरोधी अभियानों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।


