31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

खबरें जन चौपाल 36 डॉट कॉम

Must read

बेमेतरा (janchoupal36)
बेमेतरा जिले की दो प्रतिभाशाली छात्राओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। यह राशि “मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना” के तहत दी गई है, जिसका उद्देश्य श्रमिक परिवारों के होनहार बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।
योजना के लाभ
प्रोत्साहन राशि: टॉप-10 में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को ₹1,00,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
दोपहिया वाहन अनुदान: टॉप-10 में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को ₹1,00,000 का दोपहिया वाहन क्रय हेतु अनुदान प्रदान किया जाता है।
समारोह में सम्मानित की गईं बेमेतरा की छात्राएं
15 जून 2025 को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले की दो प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया और उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

डोंगरगढ़. ब्राम्हण समाज के लोगों ने थाने में ज्ञापन सौंपा।
डोंगरगढ़ धर्मनगरी डोंगरगढ़ में ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। 17 जून को मिसिया बाड़ा वार्ड नंबर 9 नामक सोशल मीडिया ग्रुप में रितेश कंडे ने अपने मोबाइल से ब्राह्मण समाज के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किया। समाज ने इसे निंदनीय बताया है।इस घटना को लेकर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने डोंगरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोपी रितेश के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
समाज प्रमुखों ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर कहा कि डोंगरगढ़ की सामाजिक एकता को बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। ज्ञापन पर अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे, आदित्य मिश्रा, सुमीत मिश्रा,लक्ष्मी नारायण पांडेय, धनंजय गिरधर,शुभम शर्मा, पंडित युवराज शर्मा, ललित शर्मा, पं. हेमंत तिवारी, महेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, शिशिर मिश्रा, राहुल मिश्रा, अभिषेक तिवारी, राहुल ओझा,अमिताभ पांडेय, ऋषि शर्मा, द्रविन शुक्ला, ललित शर्मा, मयंक शर्मा, मयंक त्रिपाठी, आकाश पांडे, अशोक ओझा, राजन पाठक, रवि दुबे सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

पान मसाला जर्दा तंबाखू सिगरेट में फंस रहे छात्र और युवा

बेमेतरा:_स्कूल- कालेज से लेकर धार्मिक स्थलों के आसपास सौ मीटर की परिधि में आराम से तंबाकू उत्पाद बिक रहे हैं।दैनिक जॉच पड़ताल में पता चला की नगर के विभिन्न हिस्सों में स्थित स्कूल कालेज के सामने विभिन्न कंपनियों के तंबाखू उत्पादों की बिक्री देखने को मिली।जबकि शासन द्वारा इसका नियम बनाया गया है कि 100 मीटर की दूरी तो होनी चाहिए।

अवैध कारोबारियों की चांदी प्रशासन की खामोशी

जिला प्रशासन, आबकारी विभागऔर खाद्य एवं औषधि विभाग की निष्क्रियता समझ से परे है। प्रशासन की चुप्पी से अवैध कारोबारियों की चांदी है- बेमेतरा जिले में करोड़ों रुपये का यह अवैध कारोबार बिना किसी रोक-टोक के फल-फूल रहा है। स्कूल-कॉलेजों के पास भी इनकी बिक्री जारी है।आखिर प्रशासन बेमेतरा में अवैध कार्यों पर लगाम क्यों नहीं लगाती क्या इससे बच्चों का भविष्य खराब नहीं होगा।नशा नाश की जड़ है तो तो प्रशासन आने वाली पीढ़ी को खुले आम सहजता से नशा देकर इन्हें नशें की ओर क्यों धकेल रही है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article