36.2 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

शासकीय प्राथमिक शाला पंवरजली(पंडरिया)में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

Must read

शाला प्रवेशोत्सव का उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना है। इसके साथ ही सरकार द्वारा शिक्षकों एवं विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण करते हुए शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की प्राथमिकता से पदस्थापना की गई है, जिससे शिक्षा का अधिकार हर बच्चे तक पहुंच सके।

पंडरिया/ कवर्धा:_आज ग्राम पंचायत पंवरजली, जनपद पंचायत पडरिया, जिला कबीरधाम में शासकीय प्राथमिक शाला पंवरजली में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
शासकीय प्राथमिक शाला पंवरजली में शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर हरेंद्र सिंह राजपूत ग्राम पंचायत पंवरजली द्वारा नवप्रवेशी छात्रों को तिलक लगा कर चाकलेट देकर मिठाई वितरण कर बच्चों का स्वागत कर नव शाला प्रवेश उत्सव की बधाई देकर उनका स्वागत किया।

शाला प्रवेश कार्यक्रम के मुख्य अंश इस प्रकार है
शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य जिसमें नए छात्रों का स्वागत और उन्हें शिक्षा के महत्व के साथ शैक्षणिक रूप से जागरूक करना रहता है।

हरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला पंवरजली में शाला प्रवेश कार्यक्रम के अवसर पर छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
आज के कार्यक्रम में हरेंद्र सिंह राजपूत, शांता नंद साहू, पुष्पेन्द्र साहू , भोलारामजी ,संतोष जी ,नरेन्द्र जी, अशोक सिंह सहित स्कूल स्टॉफ अन्य ग्रामवासी के साथ पंचायत के सदस्य और काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article