29.1 C
Raipur
Sunday, June 15, 2025

कुम्हारी टोल प्लाजा की वसूली मियाद खतम फिर भी वसूली जारी.!?!?

Must read

रायपुर के बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने टोल नाका बंद करने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखे थे।

कुम्हारी टोल प्लाजा की वसूली मियाद समाप्त हो चुकी है, फिर भी वहां अवैध रूप से टोल वसूली की जा रही है।अब यह टोल नाका वसूली नाका बन कर रह गया है।यह टोल प्लाजा 20 से 25 वर्षों से टोल नाका के रूप से संचालित हो रहा है,अब अवैध वसूली से स्थानीय निवासियों और यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली तक विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया है कि कुम्हारी टोल प्लाजा को जल्द बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अन्य टोल प्लाजा की भी जानकारी मांगी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वसूली मियाद समाप्त होने पर भी कुम्हारी टोल प्लाजा द्वारा अभी भी अवैध रूप से वसूली की जा रही है।
अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का कहना है कि ठेका खत्म होने के बाद भी एनएचएआई कुम्हारी के टोल प्लाजा में अवैध वसूली की जा रही है।बंद करने की मांग जोर शोर से उच्च स्तर पर की गई है। कांग्रेस ने एनएचएआई को ज्ञापन सौंपकर टोल प्लाजा बंद करने की मांग की है।
टोल नाका का विरोध:_ इस मामले को लेकर पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने नागपुर पहुंचकर केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा का टेंडर खत्म हो चुका है, बावजूद इसके वहां अवैध रूप से वसूली की जा रही है। उन्होंने गडकरी को एक ज्ञापन भी सौंपा। उपाध्याय ने मंत्री से चर्चा के दौरान यह भी कहा कि नियमों के अनुसार 60 किलोमीटर की परिधि में दो टोल प्लाजा संचालित नहीं हो सकते, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस नियम की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि न सिर्फ कुम्हारी, बल्कि प्रदेश में कई ऐसे टोल प्लाजा हैं जो इस नियम का उल्लंघन कर रहे हैं।
समाधान:_केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने की कार्रवाई का आश्वासन दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article