36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

सीएसएबी काउंसलिंग प्रक्रिया. जोसा काउंसलिंग के बाद, सीएसएबी एनआईटी सिस्टम की खाली सीटों पर मिलेगा दाखिला

Must read

सीएसएबी: काउंसलिंग शेड्यूल जारी, जोसा के बाद NIT सिस्टम की खाली सीटों पर मिलेगा दाखिला।
इंजीनियरिंग एडमिशन एक महीने तक चलेगी काउंसलिंग, तीन राउंड में आयोजित की जाएगी।
ज्वाइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (जोसा)के बाद सेंट्रल सीट अलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) ने भी अपना काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।सीएसएबी काउंसलिंग शेड्यूल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए, आपको आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाने की आवश्यकता हो सकती है।

नई दिल्ली (एजुकेशन रिपोर्टर)
एनआईटी,ट्रिपल आईटी जीएफटीआई और आईआईईएसटी की खाली सीटों के लिए सीएसएबी काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। अमूमन जोसा काउंसलिंग शुरू होने के बाद सीएसएबी का शेड्यूल जारी किया जाता है। इस साल जोसा काउंसलिंग से पहले ही इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सीएसएबी काउंसलिंग जुलाई के अंत से लेकर अगस्त तक चलेगी। सीएसएबी स्पेशल काउंसलिंग के पहले रांउड का रजिस्ट्रेशन 30 जुलाई से होगा और सीटों का मॉक अलोकेशन का परिणाम तीन अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। पहले राउंड का वास्तिविक सीट आवंटन का परिणाम नौ अगस्त तक जारी कर दिया जाएगा।
जोसा पंजीकरण: 3 जून से 12 जून 2025 तक
मॉक सीट आवंटन: 9 और 11 जून 2025 को
पहले दौर का सीट आवंटन: 14 जून 2025 को
आवंटित सीट की पुष्टि और फीस भुगतान: 14 से 18 जून 2025 तक

काउंसलिंग का आयोजन तीन राउंड तक किया जाएगा।ऑनलाइन रिपोर्टिंग के समय ही दस्तावेज करने होंगे अपलोड 21 जोसा की तरह सीएसएबी में भी छात्रों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान छात्रों को दसवीं व 12 वीं की मार्कशीट,जेईई मेन का एडमिट कार्ड आदि लगाना होगा।अगर छात्र आरक्षित वर्ग से हैं,तो उन्हें जाति प्रमाणपत्र भी साथ में अपलोड करना होगा।
तीन एनआईटी में सुपरन्यूमेरेरी सीट: सीएसएबी काउंसलिंग के इंफॉर्मेशन ब्रोशर के अनुसार तीन एनआईटी में सुपरन्यूमेरेरी सीटों का भी प्रावधान किया गया है एनआईटी दुर्गापुर, कालीकट और एसवीएनआईटी सूरत में सुपरन्यूमेरेरी सीट रहेगी ।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article