छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय लिया है की युक्ति युक्त करण के साथ ही 5000 नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी इसका उद्देश्य है स्कूलों की सुविधाओं में विस्तार और बेहतर क्रियान्वयन के साथ प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ाना है।युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य वह नहीं है जो कांग्रेस कह रही है सरकार शिक्षकों को कहीं बाहर नहीं कर रही उन्हें युक्तियुक्त के तहत उपयुक्त जगह पर समायोजन करेगी।
छत्तीसगढ़ /रायपुर :_ छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती पर कांग्रेस बोली-स्कूल मर्जर से 45000 टीचर्स के पद खत्म होंगे, भाजपा बोली- ‘समायोजन’ और ‘बंद’ होने में अंतर है। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जल्द ही यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी, जिसमें स्कूलों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती के लिए पहल की जाएगी।
,_ यह भर्ती शिक्षकों के रिक्त पदों पर की जाएगी, जिससे प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था को गति मिलेगी।जहां पर शिक्षक की कमी है वहां भेजा जाएगा। सभी स्कूलों में बराबर शिक्षक उपलब्ध रहें सभी विषयों के साथ, कोई भी स्कूल में शिक्षकों को कमी का मामला ना हो यही हमारी सरकार की युक्तियुक्तकरण के साथ भर्ती का उद्देश्य है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर ध्यान दिया जाएगा इस निर्णय से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
स्कूल में सुविधाओं के लिए विद्यालयों को विकसित करने हेतु नामांकन अनुसार क्लास रूम, पुस्तकालय, कम्प्यूटर शिक्षा, विद्युत कनेक्शन, इन्टरनेट, पेयजल सुविधा, खेल मैदान, आई.सी.टी. लैब के साथ क्रियाशील शौचालय की सुविधा देखी जाएगी।