21.2 C
Raipur
Wednesday, October 21, 2026

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की दिल्ली में बैठक,,सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल”

Must read

सीएम साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नीति आयोग की बैठक में शामिल होने जा रहे है, दिल्ली दौरे के लिए सीएम और मंत्रीमंडल के सदस्य 23 मई को रवाना होंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम साय की मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से 24 की शाम या 25 मई को हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में संभावित कैबिनेट विस्तार पर भी गंभीर चर्चा हो सकती है। दौरे को लेकर भाजपा के अंदरखाने में हलचल तेज हो गई है।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीति आयोग की बैठक 24 मई को दिल्ली में आयोजित होगी,जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहली बार शामिल होने जा रहे हैं साथ में डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी बैठक में मौजूद रहेंगे ।नीति आयोग की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी भाग लेंगे।
बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्रमुख योजनाओं के लिए केंद्र से अतिरिक्त समर्थन की मांग करेगी। सूत्रों के अनुसार साय सरकार द्वारा राज्य के प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे प्रमुख योजनाओं के लिए केंद्र से अतिरिक्त आबंटन की मांग की जा सकती है।इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और नवा रायपुर के विकास के लिए भी विशेष पैकेज की मांग रख सकती है। स्मार्ट सिटी योजना में केंद्रीय अनुदान बंद हो चुका है, ऐसे में सीएम शहरी इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट की मांग रख सकते हैं।
बैठक की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव अमिताभ जैन पहले ही विभागीय सचिवों के साथ मंथन कर चुके हैं ।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article