23.9 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे शराब दुकान,, वहां क्या पूछे! फिर मीडिया से क्या कहा

Must read

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का अचानक शराब दुकान पहुंचना और शराब की वैरायटी के बारे में जानकारी लेना, कौतूहल एवं हैरत का विषय है जो चर्चा में रहने वाला है। यह घटना न केवल मंत्री की भूमिका और जन अपेक्षाओं के बारे में सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे एक छोटी सी घटना भी बड़े पैमाने पर चर्चा और प्रतिक्रिया का कारण बन सकती है।

आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल गौरेला—पेंड्रा—मरवाही जिले के दौरे पर रहे। यहां उनको सुशासन शिविर में शामिल होना था और वो इसके पहले अचानक पेंड्रा के शराब दुकान पहुंच गए। उनके साथ जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी भी मौजूद थी। वो शराब दुकान में शराब की सभी वैरायटी के स्टॉक के बारे में जानकारी लिए। साथ ही शराब की बिक्री और शराब लेने आने वालों के बीच कोई लॉ एंड आर्डर की स्थिति न बनने पाए इस बाबत निर्देश दिए।

मीडिया के जवाब में उन्होने कहा कि लोगों को कोई परेशानी तो नहीं हो रही है और कोई गड़बड़ी तो नहीं है, इन सब बातों के मद्देनजर मैं गया था, चूंकि ये बॉर्डर का इलाका है। ऐसे में यहां की दुकानों में सभी वैरायटी की शराब है कि नहीं इसे भी चेक करन था, ताकि लोगों को सभी प्रकार की शराब मिले। उन्होने कहा कि सरकार का काम शराब दुकान को सफल रूप से चलाना उतना ही जरूरी है जितना कि अन्य काम। अवैध शराब की बिक्री से सरकार को राजस्व का नुकसान होता था।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज – “शिकायतें दवा की, पर जांच दारू की!”:
इस निरीक्षण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया: “शिकायतें दवा की हैं, दवा में कमीशन की हैं, पर स्वास्थ्य मंत्री दारू दुकान का औचक निरीक्षण कर रहे हैं!!!”, “सुशासन तिहार चकाचक चल रहा है” कहते हुए प्रदेश सरकार पर व्यंग्य भी किया।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई ख़बर –दारू ब्रांड ठीक है, पर दवा कैसी भी चले,
स्वास्थ्य मंत्री के इस दौरे पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूज़र्स ने लिखा –
“भले ही खराब दवाई खाकर मरीज मर जाए, पर दारू मिलावटी नहीं होनी चाहिए!”
“दारू पीने वाला ज़िंदा रहना ज़रूरी है, क्योंकि उसका ज़िंदा रहना सरकार और नेताओं के लिए जरूरी है!

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article