24.2 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

आन” बान” शान” हिंदुस्तान मेरी जान,भारत के कार्रवाई से कब्रिस्तान बना आतंकिस्तान

Must read

अब पूरे विश्व को आतंकवाद के लिए सामूहिकता के साथ आतंक के खिलाफ आना होगा।

प्रधानमंत्री ले रहे पल पल की खबर

प्रधानमंत्री ले रहे ऑपरेशन सिंदूर की गतिविधियों के पल पल की खबरें। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दे रहे उनको अपडेट।

भारतीय सेना उचित तरीके से इसका जवाब दे रही है.”

इससे पहले सेना के प्रवक्ता ने एक पोस्ट में लिखा, “प्रहाराय सन्निहिता:, जयाय प्रशिक्षिता: (हमले के लिए तैयार, जीत के लिए प्रशिक्षित).”

आतंक मानवता का दुश्मन है इसे कोई भी मुल्क किसी भी आदमी को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।जिंदगी का अर्थ है जिओ और जीने दो अन्यथा धर्मक्षेत्र को कुरुक्षेत्र बनने से कोई नहीं रोक सकेगा।

जब तक भारत में गंगा है और नारी के माथे पे सिंदूर है कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। नमामि गंगे और ऑपरेशन सिंदूर चलता रहेगा।

भारत अब गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है जब शेर जागता है तो जंगल में खामोशी छा जाती है।पहलगाम हमले के बाद आतंकी छोड़े नहीं जाएंगे और जो उनको पनाह देगा वहां तबाही का ही मंजर होगा।

मीडिया सूत्रों से जानकारी से भारत ने किया 9 आतंकी स्थानों पर हमला और मारे गए 90 आतंकी।विषम परिस्थितियों में भारत का हर नागरिक बिना वर्दी का सिपाही होता है।हम मातृभूमि की रक्षा करने वाले राम और पौरुष की वंशज है।कोई नापाक इरादे से भारतीय अस्मिता को छुआ या देखा हम छोड़ेंगे नहीं।लंका विध्वंश होगा ,होकर रहेगा और हम घुसकर आतंकी मारेंगे।

भारत सरकार ने बयान जारी करके कहा है कि सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ किया है.

इस बयान में कहा गया है, ”इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया था.”आतंकी मुरीद के आतंकी ठिकाना तबाह,आतंकी गिरोह जैश का अड्डा हुआ बर्बाद।

बयान में ये भी कहा गया है कि “कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है.”

दूसरी ओर पाकिस्तान के सरकारी टीवी ने सेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर तीन जगहों पर मिसाइलों से हमला किया है. इस मुद्दे पर भारत में कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया – “भारत माता की जय!”
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर भारतीय सेना की सराहना की.
चंद्रबाबू नायडू ने कहा – “Jai Hind!”

राहुल गांधी ने कहा भारतीय सेना पर हमे गर्व है।

अखिलेश यादव ने कहा पराक्रमों विजयते

देश के नागरिकों ने ली कुछ राहत की सांसे पहलगाम हमले के बाद आतंक के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article