23.9 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने SSP रामकृष्ण साहू के निर्देशन में पुलिस कार्रवाई

Must read

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की लागतार कार्यवाही।

जुआ एक्ट के 01 प्रकरण में 04 जुआडियानो से नगदी रकम 22,255/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त।

बेमेतरा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही  है। 
    जिसके तहत 06 मई 2025 को मुखबिर के जरिए से सूचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बंधवा तालाब के उपर आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे थे। सुचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम पहुच कर सुचना स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया, कुछ जुआडियान पुलिस देखकर भाग गये। 
       इस दौरान मौके पर 04 जुआडियान पकडे गये। जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआडियानो 1. रोहित रजक उम्र 42 साल साकिन वार्ड नं. 21 बेमेतरा, 2. संजय निषाद उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं. 21 बेमेतरा, 3. तुलसीदास टंडन साकिन ढोलिया, 4. हरिश कुमार रात्रे उम्र 35 साल साकिन चारभाठा सभी थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 22,255/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया गया है।

       उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, सउनि दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक सुमन सिंह, आरक्षक मोह. असलम, राम गोपाल निषाद एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण भुमिका रही।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article