मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों से संवाद कर गांव के विकास कार्यों की जानकारी भी ली और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को गांव की आवश्यकताओं के अनुरूप शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने गांव के पुराने बरगद की घनी छांव में लगाई चौपाल गांव वालों की सुनी मांग और उनको कई सौगातें भी दी
हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नए भवन को मिली स्वीकृति और 33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की घोषणा।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम सहसपुर के मंदिर को किया पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की घोषणा
छग बेमेतरा:_छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2025 के दूसरे दिन बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर में औचक निरीक्षण किया। उनके हेलीकॉप्टर के उतरने से गांव में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया, जिसमें सदाबहार फूल की माला और चंदन-आरती शामिल थी।
मुख्यमंत्री ने गांव के पुराने बरगद की घनी छांव में लगी चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव में स्थित 13वीं-14वीं शताब्दी में कवर्धा के फणीवंशीय राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर के दर्शन भी किए।
मुख्यमंत्री की पहल के मुख्य बिंदु:
- ग्रामीणों से संवाद: मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की बात सुनी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया।
- सरकारी योजनाओं की जानकारी: मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
- स्थानीय स्थलों का दर्शन: मुख्यमंत्री ने गांव में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के दर्शन किए ।
- कहा- महाशिवरात्रि के मेले में मैं स्वयं आऊंगा
- मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में धर्म और आस्था के प्राचीन चिन्ह मौजूद हैं, जो हमारी संस्कृति की गहराई और परंपराओं की निरंतरता का परिचय कराते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की इस सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सतत प्रयासरत है।