कांग्रेस न्यूज
संविधान दिवस पर रायपुर में तगड़ा शक्ति प्रदर्शन।
मार्च का सबसे आकर्षक दृश्य वह विशाल तिरंगा था, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों हाथों से थामकर अपने कंधों पर उठा रखा था। केसरिया, सफेद और हरे रंग का यह लंबा तिरंगा कई मीटर तक फैला हुआ था, जो दूर से ही ऐसा लग रहा था जैसे पूरा रास्ता ही तिरंगे में रंग गया हो।
सफेद कुर्ता और गांधी टोपी पहने कार्यकर्ता इस तिरंगे को संभालते हुए आगे बढ़ रहे थे, वहीं आसपास हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे झंडे लहरा रहे थे।
यह विशाल तिरंगा ही इस बात का प्रतीक बन गया कि संविधान बचाने की यह लड़ाई, देश बचाने की लड़ाई है।
संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन देखते ही बना। गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकली भव्य संविधान बचाओ – देश बचाओ रैली में सबसे आगे कांग्रेसियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आदमकद कटआउट हाथों में ऊपर उठाकर चल रहे थे। कटआउट में राहुल गांधी के हाथ में भारत के संविधान की किताब दिखी, तो बगल में ‘संविधान रक्षा मार्च – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी’ का स्लोगन लिखा बैनर लहराता नजर आया।
संविधान की किताब को सीने से लगाए यह तस्वीर ही इस पूरे मार्च का संदेश बन गई – संविधान रायपुर। संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन देखते ही बना। गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकली भव्य संविधान बचाओ – देश बचाओ रैली में सबसे आगे कांग्रेसियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आदमकद कटआउट हाथों में ऊपर उठाकर चल रहे थे। कटआउट में राहुल गांधी के हाथ में भारत के संविधान की किताब दिखी, तो बगल में ‘संविधान रक्षा मार्च – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी’ का स्लोगन लिखा बैनर लहराता नजर आया। संविधान की किताब को सीने से लगाए यह तस्वीर ही इस पूरे मार्च का संदेश बन गई – संविधान बचेगा, तभी देश बचेगा।
संविधान दिवस के पावन अवसर पर आज राजधानी रायपुर की सड़कों पर इतिहास लिखा गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर की प्रदेश राजधानियों में आयोजित संविधान बचाओ – देश बचाओ कार्यक्रम की कड़ी में रायपुर में हजारों कांग्रेसजनों ने एक स्वर में हुंकार भरी – संविधान बचेगा, तभी देश बचेगा।
गांधी मैदान में आयोजित विशाल सभा में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है, और संविधान की मूल आत्मा – न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा – पर लगातार हमला हो रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के दिए संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतर आया है।
सभा के पश्चात गांधी मैदान से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक भव्य संविधान बचाओ – देश बचाओ मार्च निकाला गया। हाथों में संविधान की प्रति, तिरंगा और बाबा साहेब के चित्र लिए हजारों कार्यकर्ताओं ने “संविधान जिंदाबाद, लोकतंत्र जिंदाबाद, देश बचाओ – संविधान बचाओ” के नारों से पूरे रायपुर को गुंजा दिया।
इस ऐतिहासिक मार्च में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज , नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल , हरनाम सिंह , मलकीत गैंदू , मोहम्मद अकबर , शिव डहरिया , धनेन्द्र साहू सहित विधायकगण, पूर्व विधायकगण, सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान की रक्षा की है और आगे भी करेगी। यह लड़ाई किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के मौलिक अधिकारों, आरक्षण, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।
मार्च के समापन पर अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।
