ब्रेकिंग न्यूज़: महीना तक पुलिस कार्यवाही नहीं होने पर राजेश अग्रवाल कैबिनेट मंत्री ने लगाई फटकार

Must read

मंगलवार 24 नवंबर 2026

अंबिकापुर में 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल को खुद थाना प्रभारी को फोन कर लगानी पड़ी फटकार, भाजपा सरकार में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी में 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी की शिकायत के बावजूद करीब एक महीने तक कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों की शिकायत सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सीधे कोतवाली थाना प्रभारी को फोन लगाया और यहां तक कह दिया कि अगर चोरों को नहीं पकड़ पा रहे हैं, तो मुझे छुड़ाने आ जाइए।

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाना प्रभारी ने दो दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भाजपा सरकार को घेरते हुए सवाल उठाएंगे कि जब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री को ही पुलिस से कार्रवाई करवाने के लिए इस तरह हस्तक्षेप करना पड़ रहा है, तो आम जनता और व्यापारियों की शिकायतों पर पुलिस कितनी गंभीरता से कार्रवाई करती होगी?

क्या प्रदेश में पुलिस प्रशासन सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुका है? क्या आम आदमी को न्याय पाने के लिए किसी मंत्री या प्रभावशाली व्यक्ति की सिफारिश की जरूरत पड़ेगी?

सवाल जन चौपाल 36 का:

क्या प्रदेश में पुलिस प्रशासन सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुका है? न्याय के लिए आम आदमी को क्यों चाहिए राजनीतिक सिफारिश?

लोकतंत्र में सरकार का पहला दायित्व नागरिकों को सुरक्षा और न्याय का भरोसा देना है। लेकिन जब आम आदमी को अपनी शिकायत पर कार्रवाई कराने के लिए पुलिस थाने से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयों तक चक्कर लगाने पड़ें और इसके बाद भी उसकी सुनवाई न हो, तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर पुलिस प्रशासन की जवाबदेही किसके प्रति है?

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article