महादेव घाट में 24 नवंबर को होगा भव्य कार्तिक पुन्नी स्नान एवं दीपदान, भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि

Must read

रायपुर,22 नवंबर 2026

खारून नदी के पावन तट पर स्थित ऐतिहासिक महादेव घाट एक बार फिर श्रद्धा और आस्था से सराबोर होने जा रहा है। कार्तिक पुन्नी मेला आयोजन समिति द्वारा 23 एवं 24 नवंबर को भव्य कार्तिक पुन्नी मेला का आयोजन किया जा रहा है।

24 नवंबर, मंगलवार को सुबह 5 बजे कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुन्नी स्नान एवं दीपदान होगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता खारून नदी में पुन्नी स्नान कर भगवान श्री हाटकेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना करेंगे और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

इससे पहले 23 नवंबर, सोमवार को शाम 6:30 बजे महादेव घाट पर दिव्य खारून महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें लल्लू महाराज, अंशु महाराज, जय श्री महाकाल जस जगराता एवं मानस परिवार जामगांव (एम) पाटन की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुन्नी स्नान, दीपदान और महाआरती में शामिल होने की अपील की है।

जन चौपाल 36

रायपुर के ऐतिहासिक महादेव घाट पर 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य पुन्नी स्नान और दीपदान होगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय खारून नदी में स्नान कर हाटकेश्वरनाथ महादेव की पूजा करेंगे।

23 नवंबर शाम को होगी दिव्य खारून महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article