मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बेमेतरा में राजनीतिक दलों की बैठक
बेमेतरा, 13 नवंबर 2026
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम—अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027—को लेकर आज संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े विषयों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीतम सिंह चौहान सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
तीनों विधानसभा में कुल मतदाता – 7,30,987 जिसमें 68 साजा में 2,37,633 मतदाता (338 मतदान केंद्र)
वहीं 69 बेमेतरा में 2,30,037 मतदाता (309 मतदान केंद्र फिर70 नवागढ़ (अ.जा.) 2,60,317 मतदाता (358 मतदान केंद्र)
कुल मतदान केंद्र – 1005, कुल बीएलओ – 1005
विशेष अभियान में भरे गए 5380 फार्म-6
पुनरीक्षण के पूर्व चलाए गए विशेष अभियान में साजा में 811, बेमेतरा में 2548 और नवागढ़ में 2021 फार्म-6 भरे गए।
दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 11 दिसंबर
मतदान केंद्रों में नियुक्त बीएलओ के द्वारा 11 दिसंबर 2026 तक फार्म 6, 7, 8 में दावा-आपत्तियां ली जाएंगी। निराकरण 20 दिसंबर तक होगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को होगा।
फर्जी आपत्ति पर लगाम
आयोग ने एक मतदाता द्वारा अधिकतम 10 आवेदन और सतत अद्यतन के दौरान प्रति माह 05 आवेदन की सीमा तय की है।
ऑनलाइन सुविधा
मतदाता ECINET ऐप या http://voters.eci.gov.in से फार्म 6, 7, 8 भर सकते हैं।
बैठक में सभी दलों से बीएलए की सूची उपलब्ध कराने और शुद्ध व त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील की गई। किसी भी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क व टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
- Advertisement -![spot_img]()
- Advertisement -![spot_img]()