दिवाली में अलर्ट मोड पर मेकाहारा अस्पताल : आज से 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

Must read

रायपुर। दीपावली त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागों को सतर्क रहने और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने सभी विभागों को जरूरी दवाइयों, इंजेक्शन और जीवनरक्षक मेडिकल उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा है। इसके साथ ही डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ को भी आपातकालीन सेवाओं के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान आने वाले मरीजों को इलाज में देरी न हो।

8 और 9 नवंबर को ओपीडी रहेगी बंद

दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवकाश के चलते मेकाहारा अस्पताल की ओपीडी दो दिनों तक बंद रहेगी। 8 नवंबर को रविवार और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश होने के कारण मरीजों को नियमित ओपीडी की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि, इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे संचालित रहेंगी।

10 से फिर शुरू होगी सेवा

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 7 नवंबर को छोटी दीपावली यानी नरक चतुर्दशी के दिन ओपीडी सामान्य रूप से संचालित होगी। इसके बाद 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद रहेगी। 10 नवंबर मंगलवार से ओपीडी की नियमित सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी। अस्पताल प्रबंधन ने त्योहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीम को अलर्ट रहने को कहा गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article