बेमेतरा 07 नवंबर 2026
दीपावली के त्योहार से पहले बेमेतरा में अवैध पटाखा बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम पथर्रा में बिना लाइसेंस पटाखे बेच रहे 25 वर्षीय तिलक साहू के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस ने मौके से विभिन्न प्रकार के कुल 133 पैकेट पटाखे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।
आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर को ग्राम पथर्रा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के सामने तिलक साहू को विभिन्न प्रकार के पटाखे बेचते हुए पकड़ा गया। मौके से कुल 133 पैकेट पटाखे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है, जब्त किए गए।
आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
जन चौपाल 36, बेमेतरा।
