23.1 C
Raipur
Tuesday, November 3, 2026

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के नेटवर्क का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Must read

 दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम ने रूंगटा कॉलेज के पीछे राजा गार्डन स्थित एक मकान में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मौके पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़े गए।

मासिक वेतन पर सट्टा खिलाने के लिए रखे गए थे आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश हरिनखेड़े और डिकेश प्रसाद तिवारी के रूप में हुई है। एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में गिरोह के मुख्य संचालक के रूप में देवेंद्र कुमार साहू का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, देवेंद्र ने दोनों युवकों को मासिक वेतन पर सट्टा खिलाने के काम में लगाया था।यह नेटवर्क Wimbzz ऐप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाता था। रकम के लेनदेन के लिए कथित तौर पर दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

एटीएम कार्ड और पासबुक समेत सामान जब्त

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कई एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक बरामद किए गए हैं। ये दस्तावेज अलग-अलग लोगों के नाम पर बताए जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल अवैध लेनदेन के लिए किया जा रहा था। साइबर यूनिट अब संबंधित बैंक खातों के ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, कथित सरगना देवेंद्र कुमार साहू फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी है। पुलिस को इस नेटवर्क में अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article