21.1 C
Raipur
Sunday, November 1, 2026

अंतरजिला डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, ट्रकों से 550 लीटर डीजल चोरी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

Must read

बेमेतरा ,01.11.2026

बेमेतरा पुलिस को अंतर जिला डीजल चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन में नांदघाट क्षेत्र में खड़े दो कंटेनर ट्रकों से 550 लीटर डीजल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दिनांक 26.10.2026 को प्रार्थी अनीश कुमार बघेल (निवासी सिवनी, म.प्र.) ने थाना नांदघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह कंटेनर ट्रक CG 04 RB 1155 में नागपुर से झारखंड जा रहा था। उसके साथ दूसरा ट्रक MH 49 BZ 7621 भी था। दोनों चालक NH-130 पर ग्राम चिचोली स्थित जियो पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर सो गए थे। सुबह देखा तो दोनों टंकियों से कुल 550 लीटर डीजल (कीमती 54,450 रुपये) चोरी हो चुका था। थाना नांदघाट में धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्री बंसल के निर्देशन, एएसपी डॉ. हरीश यादव व एसडीओपी भूषण एक्का के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर दिनांक 31.10.2026 को 09 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बेमेतरा, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा में रोड किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करते थे। वे दो स्कॉर्पियो (CG 12 BV 4596 व CG 11 BS 6684) में फर्जी नंबर प्लेट CG 10 BA 7969 लगाकर वारदात करते थे। लोहे की रॉड से लॉक तोड़कर पाइप से डीजल निकालते और बेचकर रकम बांट लेते थे।

गिरोह ने अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच रांका, बेतर, बाराद्वार, सिमगा, ढेका, सैगोना, सरगांव, मस्तुरी व नांदघाट-खैरा में भी कई वारदातें कबूलीं। प्रकरण में धारा 318(2), 336(3), 338, 340(2), 3(5) BNS जोड़ी गई है।

आरोपियों के कब्जे से 504 लीटर डीजल, 1,54,000 रुपये नगद, चोरी में प्रयुक्त पाइप, मोबाइल व दो स्कॉर्पियो सहित कुल 36,06,419 रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी: निखिलदास मानिकपुरी (23), सूरज कुर्रे (19), मनीष जांगड़े उर्फ मोना (28), संजीत अनंत (23), जयकरण खुंटे (30), शुभम जांगड़े (18), उपेन्द्र उर्फ ननकी यादव (42), रेशम उर्फ मोनू यादव (26), राजेश कोयल (45) सभी निवासी जिला जांजगीर-चांपा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक लेखराम ठाकुर, निरीक्षक सोनल ग्वाला, निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि कंवल सिंह नेताम सहित नांदघाट व साइबर सेल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article