35.1 C
Raipur
Monday, April 28, 2025

आटे की रोटी में ये मिलाए, खाने में शक्कर की मात्रा ऐसे करें कम,

Must read

स्वास्थ्य/लाइफ स्टाइल

  • गेहूं की रोटी खाने के कई फायदे और कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। फायदे में, यह ऊर्जा प्रदान करता है, पाचन में मदद करता है, और कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का स्रोत है. हालांकि, ज्यादा मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है, गैस और ब्लोटिंग हो सकती है, और कुछ लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी हो सकती है।
  • बीमारी से बचने का एक कारगार उपाय है खानपान में ध्यान। शुगर पीड़ित को गेहूं का आटा भी बढ़ा सकता है शुगर की मात्रा।आजकल शुगर की समस्या कामन रूप से लाइफ में हैं।हमारा आज का लाईफ स्टाइल इस कदर बदल गया है कि हम प्राकृतिक चीजों से ज्यादा कृत्रिम चीजों का इस्तेमाल करने लग गए है।जिस कारण अब हम शुद्ध प्राकृत उत्पाद पर भी अपना पाचन तंत्र को कमजोर कर डाले हैं।
  • अब गेहूं का आटा भी ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, खासकर डायबिटीज पेशेंट्स के लिए गेंहू का आटा खाना नुकसानदायक हो सकता है। गेहूं के आटे में कार्बोहाइड्रेट लेवल हाई होता है, जो बॉडी में जाते ही ग्लूकोज में बदला जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है।
  • साथ ही इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी ज्यादा होता है, यह एक मेजरमेंट है जो दिखाता है कि कोई फूड प्रोडक्ट्स ब्लड शुगर लेवल को कितना तेजी से बढ़ाता है और गेहूं में GI लेवल हाई होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।
  • इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट को कंट्रोल करने और हाई GI वाले फूड प्रॉडक्ट्स से बचने की सलाह दी जाती है.
  • शुगर पेशेंट्स के लिए डाइट सिस्टम
  • शुगर के मरीजों को बालेंसड डाइट लेने की सलाह दी जाती है, उन्हें तरह-तरह के फल,सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। साथ ही आलू, मीठे फल, चावल कम से कम खाना चाहिए। आपको पता है कि गेहूं का आटा ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। इसलिए इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें गेंहू के आटे में मिलाकर रोटी बनाने से ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • अलसी के बीज मिला सकते है
  • गेहूं के आटे में अलसी के बीज मिलाकर रोटी बनाना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है। साथ ही फाइबर से भरपूर होने के कारण डाइजेशन में भी मददगार है। अलसी के बीज इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • जौ का आटा फायदा पहुंचा सकता है
  • गेहूं के आटे में जौ का आटा मिला कर रोटी बनाना डायबिटीक पेशेंट्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जौ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर जौ, ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही जौ प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशिया का भी अच्छा स्रोत है।
  • मेथी दाना सेहत के लिए लाभदायक
  • औषधीय गुणों से भरपूर मेथी दाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को इंप्रूव करते हैं, जिससे बॉडी इंसुलिन को अच्छी तरह से यूटिलाइज कर पाती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। फाइबर से भरपूर मेथी कार्बोहाइड्रेट को धीरे-धीरे ऑब्जर्व करते हैं। इसलिए इसकी इसे गेंहू के आटे में मिलाकर रोटी बनाकर खाना डाइबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद साबित होता है।
  • यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है इस सम्बन्ध में आहार विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही चलें।सबका तासीर अलग अलग होता है।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article