23.1 C
Raipur
Thursday, October 22, 2026

CM विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मू का करेंगे स्वागत, इंडोर स्टेडियम में भी होंगे शामिल

Must read

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिन की शुरुआत रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत से होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री लोकभवन, रायपुर के इंडोर स्टेडियम और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका कार्यक्रम रात तक जारी रहेगा।

सुबह 11:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे CM साय

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे लोकभवन पहुंचेंगे और दोपहर 2:30 बजे तक वहीं रहेंगे।

इंडोर स्टेडियम में सेवा सम्मान पर्व में लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद शाम 4:50 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर शाम 5 बजे लोकभवन पहुंचेंगे।

शाम को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे

लोकभवन में निर्धारित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनके शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां रात 9:15 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।मुख्यमंत्री के इस व्यस्त कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट से लेकर लोकभवन, इंडोर स्टेडियम और नवा रायपुर तक कई महत्वपूर्ण गतिविधियां निर्धारित हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article