24.1 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026

छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार फल-फूल रहा, भाजपा सरकार नाकाम : विकास उपाध्याय

Must read

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026

भाजपा सरकार में नशे का कारोबार फल-फूल रहा, छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनने से रोकने में सरकार नाकाम : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

छत्तीसगढ़ में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार नशे का कारोबार बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। आखिर छत्तीसगढ़ में नशे का सामान कहां से आ रहा है और किन रास्तों से प्रदेश में पहुंच रहा है?

उन्होंने कहा कि चारों तरफ भाजपा शासित राज्यों की सीमाएं होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार कैसे फल-फूल रहा है? सरकार अब अधिकारियों की टास्क फोर्स बनाकर छत्तीसगढ़ को नशामुक्त करने की बात कह रही है, लेकिन सवाल यह है कि अब तक नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में नशे का कारोबार चलने की शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सरकार केवल टास्क फोर्स बनाने की घोषणा तक सीमित न रहे, बल्कि नशे के कारोबार के पूरे नेटवर्क, तस्करों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार नशामुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की बात करती है, तो फिर प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार चर्चा में क्यों है? छत्तीसगढ़ के युवाओं को नशे से बचाने के लिए सरकार को जवाब देना होगा

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article