30.1 C
Raipur
Monday, October 12, 2026

चोरी के शक ने बाजार में मचाया बवाल, दो महिलाओं को घेरकर पीटा

Must read

 सूरजपुर :  बड़कापारा साप्ताहिक बाजार में चोरी के संदेह को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मोबाइल और नकदी चोरी करने के शक में कुछ लोगों ने महिलाओं को घेर लिया। देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई और मामला पूछताछ से मारपीट तक पहुंच गया।

पहले आरोप लगाए, फिर शुरू कर दी पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाजार में मौजूद लोगों को दोनों महिलाओं पर चोरी का संदेह हुआ था। इसके बाद उन्हें रोककर सवाल किए गए। भीड़ जमा होने के साथ माहौल बिगड़ता गया और कुछ लोगों ने दोनों महिलाओं के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।

कैमरे में रिकॉर्ड हुआ पूरा घटनाक्रम

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। फुटेज में बाजार के बीच लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। इसी भीड़ के बीच दोनों महिलाओं से पूछताछ और मारपीट होती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे है।

चोरी की जांच से पहले भीड़ ने सुना फैसला

घटना ने सार्वजनिक जगहों पर कानून व्यवस्था और भीड़ के व्यवहार को लेकर चिंता बढ़ा दी है। चोरी का संदेह होने पर पुलिस को सूचना देने के बजाय महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।

साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में

बड़कापारा बाजार में हुई इस घटना के बाद वहां सुरक्षा इंतजामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच और घटना मे शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई किस आधार पर करती है, इस पर नजर रहेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article