29.1 C
Raipur
Sunday, October 4, 2026

दीपावली-छठ से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, टीकमगढ़ होकर चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 13 फेरे और सीधी उदयपुर कनेक्टिविटी

Must read

Festival Special Train:   दीपावली और छठ पर्व के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बुंदेलखंड क्षेत्र के यात्रियों के लिए विशेष सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। खजुराहो से उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन टीकमगढ़ स्टेशन से होकर गुजरेगी। इससे टीकमगढ़ के साथ खरगापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा।इस ट्रेन के जरिए यात्रियों को राजस्थान के प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त रेल विकल्प मिलेगा। त्योहार के सीजन में यह सेवा खासतौर पर यात्रियों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

8 अक्टूबर से शुरू होगी विशेष ट्रेन सेवा

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन 8 अक्टूबर से शुरू होगा और 20 नवंबर तक जारी रहेगा।ट्रेन नंबर 04141 खजुराहो-उदयपुर सिटी फेस्टिवल स्पेशल 8 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। इस दौरान ट्रेन कुल 13 फेरे लगाएगी।

टीकमगढ़ में सिर्फ 2 मिनट रुकेगी ट्रेन

खजुराहो से यह ट्रेन रात 8 बजे रवाना होगी और रात 10:13 बजे टीकमगढ़ पहुंचेगी। यहां ट्रेन का ठहराव महज 2 मिनट का रहेगा और 10:15 बजे आगे के लिए रवाना हो जाएगी।इसके बाद ट्रेन रात करीब 11:15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी और रात 12:20 बजे वहां से रवाना होगी। अगले दिन शाम 5:50 बजे ट्रेन उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

वापसी में मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी ट्रेन

उदयपुर से खजुराहो के लिए ट्रेन नंबर 04142 फेस्टिवल स्पेशल 9 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी। वापसी में भी ट्रेन कुल 13 फेरे लगाएगी।उदयपुर से ट्रेन रात 10 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 2:35 बजे यह झांसी पहुंचेगी और शाम 5 बजे टीकमगढ़ पहुंचने का समय निर्धारित है। इसके बाद ट्रेन रात 8:45 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

खजुराहो से उदयपुर तक कई प्रमुख स्टेशनों की कनेक्टिविटी

इस विशेष ट्रेन के जरिए खजुराहो से झांसी, आगरा, श्री महावीरजी और केशवरायपाटन होते हुए उदयपुर तक रेल संपर्क मिलेगा। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को राजस्थान की यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

व्यापारी, छात्र और पर्यटकों को मिलेगा सीधा फायदा

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू होने से त्योहार के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। क्षेत्र के व्यापारी कारोबार के सिलसिले में राजस्थान की ओर आसानी से जा सकेंगे, जबकि छात्रों और पर्यटकों के लिए भी यात्रा सुविधाजनक होगी। खासतौर पर टीकमगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को इस सेवा से राहत मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article