31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

काशी में पीएम मोदी ने कहा” काशी हमार हौ, हम काशी के हईं… करोड़ों के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास

Must read

PM मोदी ने वाराणसी में 3900 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

वाराणसीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के सभा को संबोधित करते हए कहा की कल हनुमान जी का जन्मोत्सव का पावन दिन है ठीक उसके एक दिन पूर्व मुझे संकट मोचक महाराज जी काशी में आपके दर्शन का सौभाग्य मिला है, हनुमान जनमोत्सव के पहले काशी विकास उत्सव मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 3900 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाया।उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर नारी सशक्तिकरण की बात की और काशी के विकास की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 50वें दौरे पर पहुंचे उन्होंने वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से हालिया शहर में घटित एक गंभीर बलात्कार कांड को लेकर विस्तृत जानकारी ली

  • प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में 3900 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।सभा में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक उपस्थित थे।
  • पीएम मोदी ने विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाया.

अपने 50वें दौरे पर वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की धरती से विपक्ष पर करारा हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष का एक ही मंत्र है, परिवार का साथ और परिवार का विकास. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में उनकी सरकार का प्रयास रहा है सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास, लेकिन कुछ लोग परिवार से आगे नहीं सोच पा रहे हैं.

काशी में विकास, GI टैग और बनारस डेयरी CM योगी ने जताया PM मोदी का आभार

काशी को करीब 3900 करोड़ की विकास परियोजना की सौगात देने के बाद मेहंदीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षों में बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी है।काशी ने आधुनिक समय को साधा है। विरासत को संजोया है और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में मजबूत कदम रखे हैं। आज ​काशी सिर्फ पुरातन नहीं, प्रगतिशील भी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article