37 C
Raipur
Thursday, March 12, 2026

अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेटवर्क पर प्रहार, रिहायशी इलाके में चल रहा था ‘मौत का खेल’

Must read

जगदलपुर (बस्तर) 12 मार्च 2026

मुख्य हाइलाइट्स:
स्थान: राउतपारा, बालाजी केयर अस्पताल के पास, जगदलपुर।कुल जब्ती: 34 गैस सिलेंडर और 3 रिफिलिंग पाइप।प्रशासनिक रुख: आगामी दिनों में शहर के अन्य वार्डों में भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

जन-केंद्रित पहल: जनता से अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध गैस भंडारण या रिफिलिंग का काम हो रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। इस तरह की गतिविधियां न केवल आर्थिक अपराध हैं, बल्कि रिहायशी इलाकों में बड़े विस्फोट का कारण भी बन सकती हैं। जब्त सामग्री को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय तनाव की आड़ में कालाबाजारी का खेल
प्रशासनिक जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ असामाजिक तत्व मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण गैस आपूर्ति में होने वाली संभावित कमी का फायदा उठा रहे हैं। घरेलू गैस को कमर्शियल सिलेंडरों में भरकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जनता के हक की गैस की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर आकाश चिकारा के सख्त निर्देशों के बाद खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से शहर के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

अस्पताल के पास चल रहा था अवैध कारोबार
खाद्य नियंत्रक घनश्याम राठौर को पुख्ता सूचना मिली थी कि दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के राउतपारा स्थित बालाजी केयर अस्पताल के पास एक रिहायशी मकान में अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग की जा रही है। घनी आबादी और अस्पताल के नजदीक होने के कारण यह गतिविधि किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे रही थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग की एक विशेष टीम गठित की गई।

छापेमारी में 34 सिलेंडर और रिफिलिंग पाइप बरामद
टीम ने जब प्रशांत महाजन के आवास पर अचानक दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। बिना किसी सुरक्षा मानक और वैध दस्तावेजों के बड़ी संख्या में सिलेंडर डंप किए गए थे। कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई_ घरेलू एलपीजी सिलेंडर: 24 नग।कमर्शियल सिलेंडर: 10 नग।रिफिलिंग पाइप: 03 नग (गैस चोरी के लिए उपयोग होने वाले)

अभियान को सफल बनाने खाद्य विभाग की अनुभवी टीम ने अंजाम दिया, जिसमें मुख्य रूप से: खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर। खाद्य निरीक्षक उमेश चौधरी। खाद्य निरीक्षक हेमंत ब्रह्मभट्ट। खाद्य निरीक्षक पायल वर्मा शामिल थे।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article