29.6 C
Raipur
Saturday, June 14, 2025

दुनियां भर में जायेंगे सर्व दलीय प्रतिनिधि मंडल, “बताएंगे ऑपरेशन सिंदूर की सत्यता” करेंगे पाकिस्तान के आतंकवाद का पर्दाफाश,

Must read

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा:_
भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुमोदन से सात डेलिगेशन टीम बनाई गई है, जिस डेलिगेशन को लीड करने के लिए मुझे चुना गया है ,जहां तक मुझे जानकारी मिली है कि, मेरी अगुवाई में जो डेलिगेशन जाएगा वह सऊदी अरब, बहराइन, कुवैत और अल्जीरिया जायेगा।महत्वपूर्ण बात यह है कि सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में तीन विपक्षी सांसदों को भी शामिल किया गया है जिन्हें दुनियां में भारत के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा नेतृत्व देने के लिए सरकार का आभार:_हमारे नेतृत्व में डेलिगेशन अपनी बात अमेरिका में रखेगा।अमेरिका दौरे की टीम का कमान अनुभवी सांसद और विदेश मामलों के जानकार डॉ. शशि थरूर को सौंपी गई है। शशि थरूर, जो संयुक्त राष्ट्र में उच्च पद पर सेवाएं दे चुके हैं, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भारत की ओर से एक सशक्त आवाज माने जाते हैं।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश:_कांग्रेस के लिस्ट में शशि थरूर का नाम नहीं था।
राजनीतिक विवाद:_कांग्रेस ने सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है, क्योंकि सरकार ने शशि थरूर का नाम प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है, जो कांग्रेस की तरफ से नहीं थे। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस के सुझाए गए नामों पर आपत्ति जताई है।

विशेष :_ प्रतिनिधि मंडल की मुख्य बातें:_
भारतीय सेना का शौर्य दुनियां को बताने के लिए सात सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। यह प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों से मिलेगा और सीमा पार आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट करेगा।
भारत द्वारा गठित यह टीम विभिन्न देशों में जाकर वहां की सरकारों, थिंक टैंक और मीडिया से संवाद करेगी और बताएगी कि कैसे पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को शह दे रहा है। खासकर 26/11 हमले, पुलवामा, और हाल ही में पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए निर्दोष पर्यटकों पर हमले जैसे मामलों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
सात सदस्य प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करेंगे
1) रविशंकर प्रसाद, भाजपा
2) शशि थरूर, कांग्रेस
3) संजय कुमार झा, जेडीयू
4) बैजयंत पांडा, भाजपा
5) कनिमोझी करुणानिधि, डीएमके
6) सुप्रिया सुले, एनसीपी
7) श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिवसेना।

दुनियां भर में प्रतिनिधिमंडल भेजने के भारत का उद्देश्य:
“आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई“:_ भारत की राष्ट्रीय सहमति और दृढ़ दृष्टिकोण को प्रदर्शित करना।
“सीमा पार आतंकवाद“:_ दुनियां के सामने भारत का मजबूत संदेश रखना।
वैश्विक सहयोग”:_ प्रमुख साझेदार देशों के साथ बातचीत करना।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article